बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के लाइनपार क्षेत्र के नेताजी नगर में इंडियन नेशनल एसोसिएशन ऑफ मेक ऑवर आर्टिस्ट संस्था द्वारा एक वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकडों युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। संस्था के सदस्यों ने वर्कशॉप में आई युवतियों को ब्युटिशिन की आधुनिक तकनीक के बारे में बताया। ताकि आज की महिलाएं पुराने रिति रिवाजों को छोडकर आत्मनिर्भर बन सके। संस्था की अध्यक्ष अंजु दलाल व सचिव मोनिका ने कहा कि आज का युग प्रतिस्र्पधा से भरा हुआ है। जिसमें किसी भी क्षेत्र में आधुनिक तकनीक से स्वयं को अपडेट रखना होता है। संस्था का उद्देश्य सशक्त महिला, सशक्त भारत है। आज के व्यस्त जीवन में जिस प्रकार की आपा धापी लगी हुई है उसमें लोग अपने हुनर को पहचान कर आगे बढते रहे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढाओं अभियान को देखते हुए यदि कोई बहन-बेटी आर्थिक रुप से कमजोर व असमर्थ है उनको संस्था द्वारा नि:शुल्क शिक्षा भी दिलवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था महिलाओं के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। इस अवसर पर संस्था की उपाध्यक्ष बबीता मान व सह-सचिव मीनू भी उपस्थित रही।
