बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
सीटू व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के संयुक्त नेतृत्व में परियोजना कर्मी मिड डे मील, आशा वर्कर्स के लिए न्यूनतम वेतन 18000 रूपया, योजनाओं के लिए पर्याप्त बजट की मांग, 45 वक श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करवाने, ठेकाकरण, निजीकरण के विरोध में ट्रैड युनियनों व परियोजनाकर्मियों के संयुक्त आह्वान पर कामकाज छोड़कर, सरकार विरोधी नारों की गूंज के साथ चौधरी देवीलाल पार्क में सैकड़ों की संख्या में इक्टठा होकर एकजुटता के साथ अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद इन कर्मचारियों ने सीटू व सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा के संयुक्त नेतृत्व में शहर के मुख्य मार्गों से विशाल जुलुश शहर के लाला चौक से बस स्टैण्ड पर मुख्यमन्त्री का पुतला फूंका। इस के बाद इन संगठनों के बैनर तले इन कर्मचारियों ने एसडीएम बहादुरगढ़ के माध्यम से मुख्यमन्त्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर सीटू की ब्लाक बहादुरगढ़ प्रधान सूरजमुखी ने कहा कि परियोजना कर्मी आशा वर्कर की मांगे नहीं मानी गयी तो प्रदेश की 22000 कर्मी 27 जनवरी से बेमियादी हड़ताल पर चली जाएगी। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपप्रधान बन्सीलाल ने कहा कि ट्रैड यूनियनों, कर्मचारी संघों व महासंघों के आह्वान पर प्रदेश का कच्चा-पक्का कर्मचारी, परियोजना कर्मी, जिला मुख्यालयों पर सत्याग्रह आंदोलन के तहत 30 जनवरी को सामूहिक गिरफ्तारियां देकर जेलों में जाएगे। सर्वकर्मचारी संघ ब्लॉक बहादुरगढ़ प्रधान बिजेन्द्र सैनी ने कहा कि मांगे न मानी जाने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन को दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया व सर्वकर्मचारी संघ ने मीडडे मील, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों का सर्मथन किया। प्रदर्शन में बिजली विभाग, नगर परिषद, सफाई कर्मचारी, अग्रिशमन कर्मचारी, रोडवेज कर्मचारी, सिचाई विभाग के कर्मचारी, हरियाणा टूरिज्म, हुड्डा विभाग, वन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे। इस अवसर पर मिडडे मिल वर्कस से सूरजमुखी सचिव सुदेश, राज्य कमेटी से दर्शना, आशा वर्कर प्रधान रोशनी, सचिव उर्मिला, आंगनवाड़ी वर्कर्स प्रधान राजवती, सचिव कृष्णा, बिजली विभाग प्रधान राजेश किराड, सचिव प्रदीप छिकारा, हुड्डा विभाग से प्रधान राजबीर, नगर परिषद सफाई कर्मचारी प्रधान जयभगवान, जिला प्रधान राजेन्द्र, फायर ब्रिगेड प्रधान नवीन डागर, मीना, बिमला, कविता, पूनम, दर्शना, सुदेश, कविता, सुमन, पूनम, सरोज, कुलदीप, रविन्द्र दलाल, राजकुमार, लीला, राकेश, अमित, सुखपाल, सोनू सिंह, रमेश, मास्टर जयकरण दलाल व बिजेन्द्र सैनी भी शामिल रहे।
