बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बहादुरगढ़ के ओमेक्स सिटी के नजदीक मन्दिर श्री कृष्ण शरणम् धाम में आठ दिवसीय विश्व शान्ति महारूद्र यज्ञ एवं पावन श्री राम कथा का रविवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। श्री राम कथा का आयोजन कल्पवृक्ष सेवा समिति संस्थान बहादुरगढ़ की ओर से किया गया। 19 नवंबर से चल रही इस राम कथा में कथा व्यास आचार्य युगल कृष्ण शास्त्री जी रहे। आठ दिवसीय श्री राम कथा के दौरान प्रतिदिन यज्ञ व श्री राम कथा का विधिवत रूप से आयोजन किया गया। रविवार को यज्ञ पूर्णाहुति एवं भण्डारे का आयोजन किया गया।
