बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से देश की पहली महिला प्रधानमंत्री रही स्व. इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर वार्ड-30 में पार्षद डॉ. नीना राठी के कार्यालय पर उन्हें याद किया गया। कार्यक्रम में पार्टी से उपाध्यक्ष संतोष गुलिया ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए लेडी आयरन इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाओं के अलावा अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
महिला कांग्रेसी नेता संतोष गुलिया ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को नमन करते हुए कहा कि वह गरीबों की मसीहा थी। उन्होंने हमेशा गरीबों के कल्याण को ध्यान में रखकर पार्टी व सरकार की नीतियां बनाई। इंदिरा गांधी ने अपनी नीतियों के माध्यम से पूरे विश्व में भारत को अग्रणी देश की पहचान दिलवाई। महिलाओं के हितों को लेकर पूरा ध्यान रखते हुए उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित किया। वे मिलनसार स्वभाव व सादगी की प्रतीक थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पार्षद डॉ. नीना राठी ने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल मे गरीब, अनुसूचित जातियों, कमेरा व सभी वर्गों के लोगों के अलावा किसानों के कल्याण के साथ-साथ देश के आर्थिक व औद्योगिक विकास के लिए सराहनीय कार्य किए। स्व. इंदिरा गांधी देश की सबसे काबिल प्रधानमंत्री थी। उनके नेतृत्व में देश ने सर्वांगीण विकास किया। उन्होंने भारत की धाक पूरे विश्व में जमाई। उनके द्वारा लिए गए फैसलों को आज पूरा देश सराहा रहा है। अपने कार्यकाल के दौरान देश को विश्व में एक नई शक्ति बनाने में अहम योगदान दिया, जिसके देशवासी सदैव ऋणी रहेंगे। कांग्रेस पंचायत राज प्रकोष्ठ के महासचिव एवं पार्षद के पति सतपाल राठी ने कहा कि देश को समृद्ध व सशक्त बनाने के लिए आमजन, महिलाओं व विद्यार्थियों को इंदिरा गांधी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए। छात्रों व युवाओं को मजबूत संकल्प के साथ जीवन में आगे बढऩा चाहिए। इंदिरा गांधी देश व विश्व की महान एवं कदावर नेता थी। महिलाओं व सभी वर्गों के लोगों की भलाई के लिए दिन-रात काम करती थी। उनकी साफ छवि व स्पष्टवादिता के कारण हर लोगों की जुबां पर उनका नाम है। राठी ने आमजन से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देने वालों में भावना, बाला, प्रवीन, राजकुमारी, रेखा, रेशम, सुमित्रा, साबो, किताबो, निर्मला, पूनम, कांता, सीमा, आशा, रामसुखी, राजबाला, कृष्णा, कमलेश, सुमित्रा, बिमला, गोमति, बाला, अनिदा, नागेश्वर देवी, सीमा, कविता, सरोज, चंद्रकला, राजरानी, चंद्रपति, संतोष, सोम, बीरो, अर्जी समेत कई महिलाओं के अलावा असलम खान, राज गुलिया, रोहतास मलिक, प्रदीप समेत कई अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्य तिथि पर हुए कार्यक्रम में भाग लेती कांग्रेसी नेता संतोष गुलिया व पार्षद डॉ. नीनाा राठी।