बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वाधान में भगवान चित्रगुप्त की भव्य पूजा आयोजित की गई। इस पूजा में लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे संस्था के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रेमचंद श्रीवास्तव व उनके पिता बी एल श्रीवास्तव, हरियाणा प्रदेश के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव का सहयोग और सानिध्य रहा। यह पूजा समारोह बहादुरगढ़ के सभी कायस्थ समाज के सहयोग से सफल हो सकी। इसके लिए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला झज्जर इकाई की ओर से सभी का धन्यवाद व्यक्त किया गया। इसके अलावा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन श्रीवास्तव, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज सिन्हा, महामंत्री बिमलेश श्रीवास्तव को भी बधाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव, सहसचिव सुशील कर्ण, अरबिंद श्रीवास्तव, प्रभात वर्मा, सुनील वर्मा, दीपक श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, राजकुमार सिन्हा, विजय श्रीवास्तव मौजूद रहे।
