बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शुक्रवार को अग्रवाल कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से गोवर्धन परिक्रमा निकाली गई। इस भव्य परिक्रमा में श्रद्धालुओ का उत्साह देखते ही बन रहा था। गोवर्धन परिक्रमा में श्याम लाल गुप्ता, बलजीत नांदल, महेंद्र पहलवान, नप वाईस चेयरमैन विनोद जांगड़ा, पार्षद कविता राजेश गोयल, मार्किट कमेटी वाईस चेयरमैन पंकज गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हुए। गोवर्धन परिक्रमा आयोजन मंडल की ओर से दीपक बंसल ने बताया कि मंडल पिछले 3 वर्षों से लगातार गोवर्धन परिक्रमा निकाल रहा है। परिक्रमा का शुभारम्भ पंडित मेवाराम ने नारियल फोड़ कर किया। यह परिक्रमा अग्रवाल कॉलोनी शिव मंदिर से होती हुई रेलवे रोड, अनाज मंडी, गांधी मार्किट से अग्रवाल कॉलोनी पार्क पर संपन्न हुई। परिक्रमा के समापन पर लकी ड्रा से इनाम निकाला गया और लडू गोपाल की प्रतिमा भेट की गई। इसके पश्चात 56 भोग का प्रसाद श्रदालुओ में वितरित किया गया। गोवर्धन परिक्रमा में दीपक बंसल, नीरज बंसल, सुभाष गुप्ता, मुकेश बंसल, दीपक मंतरी, शिवम गोयल, सचिन गुप्ता, भारत भूषण, आशीष मित्तल, धर्मेश अग्रवाल, मोहित आदि भी शामिल रहे।
