बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के पटेल नगर स्थित बाबा रामदास एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित आशा किरण स्पेशल स्कूल के प्रांगण में दीपावली का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने रंगोली बनाई व दीपक जलाए। इस अवसर पर स्कूल की संचालिका कुसुमलता ने बच्चों को दीपावली के पावन पर्व के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि हमारे देश में अनेक त्यौहार मनाए जाते हैं परंतु दीपावली के त्यौहार का एक विशैष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या वापस लौटे थे। भगवान श्रीराम के घर वापिस लौटने की खुशी लोगों ने घी के दीपक जला कर व एक दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई थी। दीपावली उत्सव के कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों को मिठाई बांटी गई व उपहार दिए गए। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ व संस्था के सभी सदस्य मौजूद रहे।
