बहादुरगढ आज तक, विनोद कुमार
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास भाजपा का मूल मंत्र है और इसका मिशन देश और उसके विकास के लिए काम करना है। यह बात कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए पूर्व चेयरमैन कर्मवीर राठी ने कही। उन्होंने कहा कि देश पहले की भावना के साथ पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करे। भाजपा नेता कर्मवीर राठी ने कहा कि आगामी नगर परिषद चुनाव में कार्यकर्ता अपनी कमर कस ले। आने वाले समय में बहादुरगढ़ का चेयरमैन भाजपा पार्टी का ही बनेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि पार्टी के हित में हर कार्य करते रहें। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। कर्मवीर राठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के ताकत एवं मेहनत के बल पर भाजपा पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है।
आज प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही…
भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, शहरी मण्डल अध्यक्ष कृष्ण चंद्र आदि ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 22 मई 2022 को केंद्र सरकार जनसेवा के 8 साल के सफल कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे हरियाणा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रचार अभियान चलाए गए। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चल रही है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार को जन-जन तक पहुँचाने का काम करे। इस अवसर पर निवर्तमान पार्षद पति राजेश तंवर जगबीर रुहिल, पवन खत्री, सुमित बराही, कृष्ण कौशिक, रमेश राठी, नरेंद्र लठवाल, मुकेश भारद्वाज, पंकज रुहिल, विवेक कुमार आदि मौजूद रहे।