बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
उद्यमी नवीन मल्होत्रा को इंडियन आईकॉनिक अवार्ड मिला है। उद्योगों के क्षेत्र में बेहतरीन योगदान को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है। नवीन मल्होत्रा बहादुरगढ़ के निवासी हैं। पिछले कई वर्षों से इंडक्शन उद्योग के क्षेत्र में इनकी कंपनी ( मल्होत्रा टेक्नोलॉजी ) स्थापित है। शनिवार को दिल्ली स्थित होटल रेडिसन ब्ल्यू में आईबीएआरसी एशिया इनिशिएटिव संस्था की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में सांसद एवं पूर्व अभिनेत्री जयप्रदा तथा भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम जाजू ने शिकरत की। मोस्ट ट्रस्टेड ( भरोसेमंद ) हीटिंग इंडक्शन निर्माता के रूप में मल्होत्रा टेक्नोलॉजी को इंडियन आइकॉनिक अवार्ड दिया गया। यह अवार्ड उन्होंने अपनी बिटिया प्रांजल मल्होत्रा के साथ प्राप्त किया। नवीन मल्होत्रा ने यह सम्मान मुख्य अतिथि जयप्रदा और श्याम जाजू से प्राप्त किया। इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने परिवार साथ मे बिटिया प्रांजल व कर्मचारियों को दिया। इससे पहले भी उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं। नवीन मल्होत्रा ने केवल उद्योग बल्कि सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में भी आगे रहते हैं। समय समय पर इनके द्वारा धर्म और समाजहित में जरूरी गतिविधियां की जाती हैं। बकौल नवीन, बेहतर उत्पाद बनाकर देश की तरक्की में योगदान देना ही उनका प्रयास रहता है। ऐसे अवार्ड आगे बढ़ने को प्रोत्साहित करते हैं। भविष्य में और बेहतर कार्य करने की कोशिश रहेगी।