बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
शहर के छोटूराम नगर में रविवार को एक जनसभा हुई। इसमें भाजपा नेत्री व आगामी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद की प्रबल दावेदार नेहा शेखर यादव ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। उनका यहां पहुंचने पर वार्ड-9, 10 व वार्ड-11 से आये हुए लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। जनसभा के दौरान वार्डवासियों ने उनके समक्ष पेयजल, सीवरेज, डिस्पेंसरी व साफ-सफाई से संबंधित समस्याओं को रखा। जिस पर भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान करवाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने कार्यक्रम में उपस्थितजन को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कहा। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से तैयार रहना चाहिए और लोगों के बीच जाकर पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में उन्हें बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में पूरे देश व प्रदेश में भाजपा सरकार भाजपा सबका साथ-सबका विकास व सबके साथ की धारणा पर आगे बढ़ते हुए कार्य कर रही है। महिलाओं को पूरा मान सम्मान भाजपा सरकार में दिया जा रहा है। बेटियों व महिलाओं के लिए अनेक जनहितैषी योजनाएं भी लागू की हुई है जिनका लाभ उन्हें मिल भी रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। भाजपा नेत्री नेहा शेखर यादव ने कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरुप विकासात्मक दृष्टिकोण लेकर आगे बढ़ रही है। राष्ट्र की एकता व अखंडता के साथ आमजन के हितों को सुरक्षित रखने का काम भाजपा संगठन द्वारा किया जा रहा है। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में बेटियों महिलाओं के उत्थान व विकास को लेकर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है। उन्हें सशक्त बनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। नेहा शेखर यादव जनसभा में उपस्थित सभी लोगों से भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। साथ में कहा कि पार्टी के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के मार्गदर्शन में पार्टी का संगठन आये दिन मजबूत हो रहा है और काफी युवा वर्ग व महिलाएं व पुरुष भी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इसमें आस्था जता रहे हैं।
–फोटो कैप्शन : छोटूराम नगर में जनसभा में भाग लेते हुए भाजपा नेत्री व आगामी नगर परिषद चुनाव में चेयरपर्सन पद की प्रबल दावेदार नेहा शेखर यादव।