बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
दिल्ली के मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ने 2 और 3 अप्रैल को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में दिल्ली स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स मीट 2022 का आयोजन किया गया। जहां चयन के बाद नेशनल मास्टर चैंपियनशिप के लिए चैनई जाना था।
42वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप 27 अप्रैल से 1 मई के बीच आयोजीत हुई। मुकेश दहिया ने चेन्नई में आयोजित 800 मीटर नेशनल मास्टर्स चैंपियनशिप 2022 में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तमिलनाडु के पुलिस आयुक्त ने राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सभी विजेता को पदक देकर सम्मानित किया।