देते हुए ओएटिंगर ने कहा कि महिलाएं आज शिक्षा, खेल, ज्ञान, विज्ञान सहित अन्य प्रोफेशन में भी अपनी कार्यकुशलता के दम पर सफलता का परचम लहरा रही है। जिको चेयरमैन रवि सिंघल ने अपने संदेश में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ समाज को संदेश देता है कि महिलाओं को किसी भी रूप में कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज मातृ शक्ति उद्यमी, अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट सहित कई कार्य बेहतर कार्य करके महिलाओं को प्रेरणा देने का काम कर रही है। इस अवसर पर जिको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीत बत्रा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का सम्मान करने की बजाय हमें हर दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। सुनीत बत्रा व अन्य अधिकारियों ने जिको पहुँची ओएटिंगर को कंपनी में बनाए जा रहे उत्पादों की विस्तार से जानकारी दी।

हर क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है महिलाएं : ओएटिंगर
बहादुरगढ़ आज तक, विनोद कुमार
बदलते परिवेश के साथ आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरूषों से पीछे नहीं हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना वर्चस्व दिखाया है। ऐसे में घरेलु कामकाज से लेकर व्यवसाय व प्रशासनिक स्तर पर महिलाएं बढ़चढ़ कर कार्य कर रही हैं। यह बात अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर.जी.एफ. एनवायरमेंटल यूएसए की इंटरनेशनल सेल्स मैनेजर ऑस्टिड वोन ओएटिंगर ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित जिको एयरकोन में महिला स्टाफ द्वारा किए गए स्वागत के उपरांत कही। ओएटिंगर का जिको में पहुँचने पर महिला स्टाफ सदस्यों द्वारा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर व चंदन का टीका लगाकर पारम्परिक स्वागत किया गया। यह जानकारी जिको के महाप्रबंधक एवं प्रवक्ता सुशील अग्रवाल ने दी। जिको की महिला स्टाफ को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की
बधाई